हिमाचल प्रदेश एक सुन्दर पहाड़ी राज्य है जहाँ एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल है. इस राज्य की राजधानी शिमला है. इस राज्य की अर्थव्यवस्था कृषि , पर्यटन और पनबिजली पर निर्भर है. तो चलिए इस लेख में Himachal Pradesh Ko Purn Rajya Ka Darja Kab Mila और हिमाचल प्रदेश में जानकारी जानते है.
Himachal Pradesh Ko Purn Rajya Ka Darja Kab Mila
सन १८५७ तक हिमाचल प्रदेश पंजाब राज्य का हिस्सा था. फिर १९५६ में हिमचाल प्रदेश को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया. भारत सरकारने २५ जनवरी १९७१ को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया , और यह भारत का १८वा राज्य बना था.
हिमाचल प्रदेश के बारे में
हिमाचल प्रदेश उत्तर–पश्चिम में स्थित एक सुंदर राज्य है. हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ है ‘बर्फीले पहाड़ो का राज्य ‘ .हिमाचल प्रदेश में बारहमासी बहने वाली नदियों की वजह से यहाँ पर बिजली का राज्य को लगने वाले बिजली से भी ज्यादा बिजली तैयार होती है. यह राज्य अन्य राज्यों को भी बिजली बेचता है जिनमे प्रमुख राज्य है दिल्ली, पंजाब और राजस्थान. इस राज्य की राजधानी शिमला है जो की राज्य का सबसे बड़ा शहर है. इस राज्य में १२ जिले है और क्षेत्रफल ५५६७३ किमी वर्ग है. वाहन अक्षर (Vehicle Number) HP से शुरू होता है. विधानसभा में ६८ सीटें, राज्यसभा में ३ सीटें और लोकसभा में सीटें है.
हिमाचल प्रदेश की प्रमुख नदियाँ
हिमाचाल प्रदेश में नदियाँ बारहमाह बहती है जिनका प्रमुख स्त्रोत पहाड़ो पर ढकी बर्फ है. पांच प्रमुख नदियाँ हिमाचल में है जिनका नाम चिनाब, रावी, ब्यास, सतलुज और कालिंदी. इन नदियों का उल्लेख ऋग्वेद में भी है लेकिन इनका प्राचीन नाम अलग था जैसे अरिकारी(चिनाब), पुरुष्णी (रावी), अरीजीकीया (ब्यास), शतदुई (सतलुज) और कालिंदी.
कृषि
हिमाचल प्रदेश के अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र का अहम् हिस्सा है. कुल ६९ प्रतिशत लोग कृषि क्षेत्र से सम्बंधित है. कृषि क्षेत्र इस राज्य में ज्यादा तर रोजगार मुहैया कराता है. अन्य पर्यटन और पनबिजली का भी अर्व्यवस्था में योगदान है. इस प्रदेश में जलवायु और शीतल वातावरण के कारन यहाँ पे सेब, लीची, झरबेरी, आम, अमरुद जैसे कई और फलों की बागवानी खेती की जाती है.
पर्यटन क्षेत्र
हिमाचल प्रदेश सरकारने पर्यटन विकास के ऊपर ज्यादा प्राथमिकता दी है, जिनमे सड़के, जनउपयोगी सेवाएं, यातायात सेवाएं शामिल है. कृषि क्षेत्र के बाद पर्यटन क्षेत्र राज्य के अर्थव्यवस्था में अहम् योगदान करता है. राज्य में कई लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जैसे चंबा घाटी, डलहौजी, धर्मशाला, कुफरी, मनाली, कुल्लूा और शिमला.
अवश्य पढ़े : Virbhadra Singh Biography
अक्सर सर्च किये गए प्रश्न (F.A.Q)
हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा कब मिला? | Himachal Pradesh Ko Purn Rajya Ka Darja Kab Mila
२५ जनवरी १९७१ को हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा मिला
हिमाचल प्रदेश की स्थापना कब हुई थी?
२५ जनवरी १९७१
हिमाचल की सीमा कितने राज्यों से लगती है?
पूर्व में उत्तराखंड, दक्षिण में उत्तरप्रदेश, पश्चिम में पंजाब और उत्तर में जम्मू कश्मीर (केंद्र शासित प्रदेश) की सीमा लगती है।
हिमाचल प्रदेश में मानव जीवन का आरंभ कब से है?
प्राचीन युग से
हिमाचल प्रदेश में कितनी तहसील है?
८२ तहसील है।
हिमाचल का सबसे छोटा जिला कौन सा है?
हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा जिला बिलासपुर है।
हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल कितना है?
५५६७३ किमी वर्ग
हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?
हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार थे।
हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी कौन है?
किन्नौर जिले में स्थित शिला सबसे ऊँची पर्वत चोटी है जो की ७०२५ ऊँची है।
हिमाचल प्रदेश में कौन सी फसल उगाई जाती है?
गेहू , मक्का , धान और जौ प्रमख तौर पर उगाई जाती है।
हिमाचल प्रदेश में कितने प्रतिशत लोगों का व्यवसाय कृषि है?
६९ प्रतिशत लोग कृषि व्यवसाय से जुड़े है।
हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
लाहौल और स्पीती हिमचाल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है।
आशा करते है की Himachal Pradesh Ko Purn Rajya Ka Darja Kab Mila यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख के बारे में कोई सुझाव या टिपण्णी हो तो हमें Hindisaath@gmail.com पर अवश्य मेल करे। ऐसे ही और लेख रोजाना पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग को अवश्य भेट दे। धन्यवाद्।
To Know Some Great Stuff Do Visit HindiSaath
To Know Some Great Stuff Do Visit HindiVeda
To Know Some Great Stuff Do Visit HowTat