Pub-G इस गेम का नाम आपने तो सुना ही होगा। युवाओं में इस गेम की लोकप्रियता बहुत है। आज हम जानेंगे की Pubg kis desh ka game hai, PubG kisne banaya ऐसे ही बहुत सारे प्रश्न के उत्तर। आखिर यह गेम इतना लोकप्रिय बना कैसे, इस गेम में हम अपने दोस्तों के साथ मिलकर टीम बनाकर यह गेम खेल सकते है। ऐसे ही कई सारी टीम हमारे विरुद्ध होती है। एक दुसरो को मारकर जो टीम आखिर में बची उन्हें Winner Winner Chicken Dinner मिलता है। यानि वो विजेता होता है। चलिए विस्तार में जानते है।
PubG Kis Desh Ka Game Hai | पब्जी गेम किस देश का है
Pubg साऊथ कोरिया का गेम है। पब्जी गेम pubg corporation ने बनाया है। जो की Bluhole कंपनी की एक शाखा है। इस गेम की संकल्पना २००० में प्रदर्शित हुयी जापानीज मूवी “Battle Royal” ली गयी है। आपको बतादे की इस कंपनी में Tencent Games का १०% हिस्सेदारी है ,जो की एक चीनी कंपनी है।
पब्जी गेम के पीछे कौन है | Pubg गेम का मालिक कौन है
पब्जी गेम Brendan Greene ने डिज़ाइन किया है। और इस गेम को pubg corporation ने प्रकाशित किया है। पब्जी गेम के मालिक की अगर हम बात करे तो , Kim Chang-han ने इस गेम को प्रोडूस किया है। इन्हे भी आप इस गेम के मालिक कह सकते है। और Brendan Greene को भी आप मालिक कह सकते है। क्यूंकि इस गेम की संकल्पना उन्ही की ही है।
आखिर PubG गेम क्यों बंद हुआ ?
भारत सरकारने ११८ चीनी मोबाइल ऍप पर, डाटा सिक्योरिटी के मामले में बंदी लगा दी है। इन में Pubg भी शामिल है। पब्जी कब आएगा इंडिया में? Pubg Corporation ने उनके यूटुब चैनल पर एक टीज़र वीडियो प्रकाशित किया है। जिनमे वो बता रहे है की यह गेम जल्द ही भारत में वापसी करने जा रहा है।
https://www.youtube.com/watch?v=5INZBeuaETg
Pubg गेम कौनसे कौनसे प्लेटफार्म पर उपलब्ध है
- Microsoft Windows
- Android
- Playstation 4
- Xbox One
- ios
2gb रैम में पब्जी चल सकता है क्या?
चल जायेगा लेकिन यह गेम कम रैम वाले मोबाइल में अच्छा काम नहीं करेगा। २ gb रैम वाले स्मार्टफोन्स के लिए pubg corporation ने pubg lite लॉंच किया है। जिसमे काम ग्राफ़िक्स के साथ आपके कम रैम वाले मोबाइल में खेल सकते है।
पब्जी गेम क्यों नहीं लोड हो रहा है?
भारत सरकारने ११८ चीनी ऍप्स पर प्रतिबन्ध लगाया है। जिसमे pubg भी शामिल है। आप pubg इस्तेमाल नहीं कर सकते। जल्द ही यह कंपनी दोबारा से यह गेम लॉंच करने जा रही। तब तक आप को इंतेजार करना पड़ेगा।
PubG मोबाइल इंडिया में कब लॉन्च होगा?
पिछले साल pubg मोबाइल इंडिया में बैन किया गया था। इससे युवा वर्ग में बहुत नाराजी थी। लेकिन pubg गेम लवर्स के लिए एक खुशखबरी है। जून के १८ तारीख को पब्जी दोबारा से इंडिया में लौंच होने वाला है। इस गेम का नाम अब बदलकर Battlegrounds Mobile India रखा गया है। संदर्भ में न्यूज़ यहाँ पढ़े।
पब्जी Vs फ्री फायर कौनसा गेम बेस्ट है ?
pubg मोबाइल की अगर हम बात करे तोह यह एक हाई ग्राफ़िक्स गेम है। जिसकी वजह से गेम खेलते वक़्त यूजर को संतुष्टि मिलती है। लेकिन हाई ग्राफ़िक्स के वजह से इस गेम की फाइल भी बहुत बढ़ी हो जाती है। और 4gb मोबाइल्स या उसके ऊपर के हाई रैम मोबाइल में यह गेम अच्छा चलता है। लेकिन pubg कंपनी ने इसके लिए भी एक उपाय निकाला है। आप Pubg Lite उसे कर सकते हो अगर आपके पास कम रैम वाला मोबाइल है तो।
फ्री फायर भी पब्जी की तरह मिलता जुलता गेम है। यह भी सबसे ज्यादा खेलने वाला गेम है। लेकिन जो भी पब्जी खेलकर बाद में फ्री फायर की तरफ आया है वो इसे पसंद नहीं करेगा। क्यूंकि फ्री फायर में ग्राफ़िक्स इतने अच्छे नहीं है। और इस वजह से गेम की साइज भी कम है। आप इसे 2gb रैम वाले मोबाइल में बढ़िया तरीके से खेल सकते हो।
अगर बात करे कौनसा गेम बेस्ट है तो यह आपके ऊपर है। अगर आप के पास हाई रैम मोबाइल है तो पब्जी बेस्ट है। अगर कम रैम वाला मोबाइल है तो फ्री फायर बेस्ट है।
क्या हम जिओ फ़ोन में pubg खेल सकते है ?
नहीं। अक्सर कई लोगो ने एक वीडियो फॉरवर्ड किया था , जिसमे दिखाई दे रहा था की Jio Phone में pubg गेम डाउनलोड हो रहा। लेकिन आपको बता दे की यह वीडियो एडिट करके सोशल मीडिया पे डाला गया था। वह एक मजाक था। Jio Phone एक साधारण मल्टीमीडिया मोबाइल है जिसमे सिर्फ youtube, whatsapp चलता है।
आशा करते है इस लेख में आपको Pubg गेम किस देश का है , मालिक कौन है और बहुत सारे प्रश्नो के उत्तर मिले होंगे। अगर आपको इस लेख के बारे में कोई शंका या सुझाव हो तो हमें लिखे। Hindisaath@gmail.com पर। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग हिंदीसाथ को अवश्य भेट दे। धन्यवाद।
To Know Some Great Stuff Do Visit EagerClub
To Know Some Great Stuff Do Visit EarthCycle
To Know Some Great Stuff Do Visit EkSankalpJob